बहराइच: विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन, सीडीओ ने किसानों की शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करने के दिए निर्देश
विकास भवन सभागार में बुधवार को किसने की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने की इस दौरान किसान दिवस बैठक में आए किसानों से पूर्व किसान दिवस में आई शिकायतों की बिंदवार समीक्षा करते हुए सीडीओ ने किसने की समस्याओं और उनकी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।