जींद: कैरखेड़ी गांव से 24 बोतल अवैध शराब के साथ 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
Jind, Jind | Apr 10, 2024 बुधवार को जींद पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कैरखेड़ी गांव में एक युवक अवैध शराब बेचने का काम करता है। पुलिस ने छापेमारी की तो उसके कब्जे से 24 बोतल अवैध शराब की बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान रूपगढ़ गांव निवासी प्रदीप उर्फ दीपि के रूप में की है।