रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के खैरी गांव की पत्नी ने नशेड़ी पति को कराया गिरफ्तार
रफीगंज थाना क्षेत्र के खैरी गांव दिनेश यादव की पत्नी कलावती देवी ने नशे की लत में मारपीट एवं कलह से तंग आकर रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करा पति दिनेश यादव को गिरफ्तार करवा दिया। रविवार दोपहर 1:30 में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दिनेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।