कामां: कामां में ओवरलोड वाहनों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की जब्ती
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कामां पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। कार्रवाई पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में की गई।पुलिस ने तीनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को भी सूचना दी।