सरदारशहर: काकलासर में प्रतिभा सम्मान समारोह, सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को किया गया सम्मानित
ग्राम पंचायत काकलासर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 18 गांवों के उन युवाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने सरकारी सेवाओं में चयन प्राप्त किया। मुख्य अतिथि चूरू सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि गांव के युवाओं ने सरकारी नौकरी पाकर परिवार का नाम रोशन किया।