बक्सर: बक्सर कोर्ट में लिफ्ट सेवा शुरू होने से वरिष्ठ अधिवक्ताओं और वृद्ध पक्षकारों को मिली राहत
Buxar, Buxar | Apr 15, 2026 बक्सर न्यायालय में वर्षों से प्रतीक्षित लिफ्ट सुविधा का बुधवार को शुभारंभ हो गया। सुबह 10 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब की उपस्थिति में वयोवृद्ध अधिवक्ता महावीर प्रसाद द्विवेदी ने फीता काटकर लिफ्ट का विधिवत उद्घाटन किया। नए भवन के निर्माण के बाद से ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बुजुर्ग पक्षकारों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।