बांका: दीपावली पर बांका शहर के बाजारों में जमकर हुई खरीदारी, पटाखे खरीदने के लिए दोपहर बाद से भीड़ उमड़ी
Banka, Banka | Oct 30, 2024 दीपावली पर्व मनाने के लिए बुधवार की दोपहर 3 बजे के बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने पटाखे के साथ मिठाई, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति के अलावा पूजा सामग्री की खरीदारी की। शहर के शुकंतला मार्केट, गांधी चाैक, शिवाजी चाैक सहित अन्य बजाराें में लाेगाें ने मिट्टी के दीये की खरीदारी की देर शाम तक बाजार में चहल पहल बनी रही।