25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती
मंझनपुर (कौशाम्बी)। थाना मंझनपुर क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, भैंस चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भैंस चोरी की वारदातों में शामिल 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की ज�