भंडरिया: पुराने रेल मार्ग के समर्थन में भंडरिया में जनजागरण व हस्ताक्षर अभियान, बलरामपुर जंक्शन की उठी मांग
भंडरिया क्षेत्र में रविवार को बरवाडीह–चिरमिरी–अंबिकापुर रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति की ओर से जनजागरण सह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को पुराने प्रस्तावित रेल मार्ग के महत्व की जानकारी दी गई और समर्थन में हस्ताक्षर कराए गए। समिति ने मांग की कि अंबिकापुर–गढ़वा रोड रेल लाइन का जंक्शन रामानुजगंज के बजाय बलरामपुर में बनाया जाए। उनका कहना है