गया टाउन सीडी ब्लॉक: एनटीपीसी व मद्यनिषेध सिपाही परीक्षा को लेकर गया जंक्शन पर उमड़ी भीड़, RPF की टीम ने की माइकिंग
गया जंक्शन पर रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी तथा बिहार मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने से स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर चहल-पहल बढ़ गई। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को आवश्यक जानकारी देने के लिए RPF की टीम लगातार माइकिंग कर लोगों को दिशा-निर्देश देती रही