जांजगीर: करही गांव में हुए गोली कांड के मामले में जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा- पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं
आज शनिवार शाम 6 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में 23 अप्रैल की देर रात में 3 अज्ञात बदमाशों के द्वारा 2 भाइयों पर गोली चला दी थी. जिसमें से एक भाई की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. वही दूसरा भाई घायल हुआ था. इतने दिन बीत जाने के बाजूद पुलिस की हाथ खाली है.