बेल्थरा रोड: शाहपुर टिटिहा गांव में मनरेगा कार्य में फर्जी हाजिरी की शिकायत पर सीयर BDO ने की जांच, ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए
सीयर ब्लॉक क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव में मनरेगा कार्य में कथित तौर पर फर्जी हाजिरी भरकर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर गुरुवार की शाम सीयर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) फैसल आलम ने संबंधित स्थल पर पहुंचकर स्थलीय जांच और भौतिक सत्यापन किया। शाहपुर टिटिहा गांव के चकबंध का