सारनी। जयस्तंभ चौक से कॉलेज गेट होते हुए बगडोना मार्ग तक रिहायशी और मार्केट क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर, बलकर ट्रक और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस गंभीर स्थिति को लेकर अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने थाना सारनी में ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।