मौजमाबाद: रामपुरा डाबड़ी बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूर की 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से हुई मौत
रामपुरा डाबड़ी बस स्टैंड के पास एक निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी केअनुसार रविवार शाम को गोपाल बुनकर 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।