बुढार-अमलाई हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी शनिवार सुबह 9 बजे सामने आई है।