बिंदकी: दरबेशाबाद गांव में घरेलू विवाद के चलते युवक ने पिया जहरीला पदार्थ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव में घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे मोहित उम्र 20 वर्ष पुत्र सुबीर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक मोहित को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। रेफर कर दिया गया।