हुज़ूर: यूजीसी के नए प्रावधानों के खिलाफ सवर्ण समाज का शहर में मशाल जुलूस, सरकार पर वर्ग संघर्ष को बढ़ावा देने का आरोप
यूजीसी के नए नियमों और प्रावधानों के विरोध में बुधवार शाम सवर्ण समाज के विभिन्न लोगों ने मशाल जुलुश निकालकर ऐतराज जताया है। 18 फरवरी को शाम 7:00 बजे सैकड़ों की तादात में मौजूद अधिवक्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर में जुलूश निकाला। इस दौरान सरकार से अपेक्षा की गई कि यूजीसी के प्रावधानों को वापस लिया जाय।