कानपुर: नवाबगंज थाना क्षेत्र के सूर्य विहार स्थित राजकीय बालिका गृह में 16 साल की किशोरी ने जहर खाकर जान देना का किया प्रयास
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सूर्य विहार स्थित राजकीय बालिका गृह में 6 महीने पहले कन्नौज जिले से लाई गई 16 साल की किशोरी ने सोमवार दोपहर 3 बजे जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए हैलट के बाल रोग विभाग में एडमिट कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही स्वरूप नगर थाने की पुलिस के साथ ही डीएम ने भी मामले में जांच बैठा दी है।