गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के मामले में दो गिरफ्तार, 82 जिंदा कारतूस बरामद
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और डीएसटी टीम ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार और कुल 82 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कार्रवाई अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।