सुसनेर: दीपावली की तैयारी के बीच सुसनेर मंडी पहुंची किसानों की फसल, भाव में आई गिरावट, 6 दिन रहेगा अवकाश
आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में गुरुवार को बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे। मंडी के 5 टीनशेड पर लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारियो फसलों की गुरुवार सुबह 11 बजे तक के भाव की बात करें तो सोयाबीन ₹6651 प्रति क्विंटल, मक्का ₹2771 और गेहूं ₹2750 प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा गया। वहीं मंडी में करीब 4000 बोरी की आवक दर्ज की गई। 6 से 11 नवंबर तक अवकाश रहेगा