दूनी: घाड़ में दिन-दहाड़े अवैध पत्थर खनन, वन विभाग की मिलीभगत से ऐतिहासिक विरासत खतरे में
घाड़ क्षेत्र के पहाड़ों पर दिन-दहाड़े अवैध पत्थर खनन और परिवहन का खेल धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन और वन विभाग की कथित चुप्पी के बीच घाड़ की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात वन रक्षक चौकी पर ताला लटका रहता है।