फूलपुर: विषाक्त पदार्थ के सेवन से 27 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बीती रात को अज्ञात कारणों से 27 वर्षीय विनोद मौर्य ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ताहिर मेमोरियल ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए शाहगंज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।