नवाबगंज: बाराबंकी में खुले में शराब पीने वालों पर शिकंजा, मिशन शक्ति और महिला थाना टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
बाराबंकी में मिशन शक्ति और महिला थाना टीम ने शुक्रवार करीब देर रात 8 बजे संयुक्त कार्रवाई करते हुए खुले में शराब का सेवन कर रहे लोगों पर शिकंजा कसा। यह कार्रवाई पटेल तिराहा, नका सतरिख सहित कई अन्य स्थानों पर की गई।इस दौरान खुले में शराब पी रहे लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि नियमों का पालन करें।