प्रतापगढ़: आदिवासी समाज को वनवासी कहे जाने के विरोध में बीएपी ने किया प्रदर्शन, गृह मंत्री के पुतले का दहन
प्रतापगढ़ जिले में भारत आदिवासी पार्टी के नेतृत्व में बुधवार को आदिवासी समाज की संवैधानिक पहचान, ऐतिहासिक अस्मिता एवं सांस्कृतिक अस्तित्व के संरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिले के विभिन्न उपखंड मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज के लिए प्र