छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दशहरा उत्सव के बीच रावण दहन को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया। अरपाँचल लोक मंच के सदस्यों ने साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम का विरोध करते हुए मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रावण का पुतला लेकर मैदान पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर ही रावण के पुतले का दहन कर जमकर नारेबाजी की।
Also read:
कांकेर राजमहल में अनूठा दशहरा: 60 से अधिक गांवों के आंगा देवों का महासंगम, राजपरिवार ने की विशेष पूजा-अर्चना
24 लाख रुपये के आयोजन पर उठाए सवाल
अरपाँचल लोक मंच ने रावण दहन कार्यक्रम पर 24 लाख रुपये खर्च किए जाने का दावा करते हुए इसे लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय विधायक और नगर निगम पर मिलीभगत के आरोप लगाए। उनका आरोप है कि पारंपरिक त्योहारों के आयोजन में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ रहा है और इसके नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।