रौन: आंतों पुलिया पर हुई लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार,कट्टे,कारतूस, ₹28 हजार नकद और लूटा माल बरामद
भिंड जिले की अमायन थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक 12 बोर का देशी कट्टा, 28 हजार रुपये नकद तथा लूटा गया मसरूका बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 20 जून को आंतों की पुलिया के पास लूट की गई थी