कटंगी: विधायक ने बोलडोगरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में लिया हिस्सा, स्वयं सेवकों से साझा किए अनुभव
वीरागंना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तिरोड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 06 दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बोलडोंगरी में किया गया। शिविर के अंतिम दिन शनिवार को क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने शिविर में हिस्सा लिया और स्वयं सेवकों के साथ अपने कॉलेज के अनुभवों को साझा किया।