कटंगी: पीएम आवास योजना शहरी ने कटंगी के हितग्राहियों को बनाया कर्जदार, 05 सालों से नहीं मिली पीएम आवास की तीसरी किस्त
शहरी क्षेत्र कटंगी में करीब 05 सालों से पीएम आवास योजना (शहरी) के लगभग 150 से अधिक हितग्राहियों को तीसरी किस्त नहीं मिली है। इन हितग्राहियों ने दुकानदारों से उधारी में सामग्री और नाते-रिश्तेदारों, साहूकारों से कर्ज लेकर पक्की छत तो बना ली लेकिन अब कर्ज नहीं चुका पाने के कारण वह अपने ही नाते-रिश्तेदारों के पैसे ना चुका पाने के कारण शर्मिंदगी झेल रहे है।