कटंगी: खुले में शौच के लिए जाना पड़ा मंहगा, टेकाड़ी (भ.) में कुएं में डुबने से शख्स की मौत
घटना कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम टेकाड़ी (भ.) की है। मिली जानकारी अनुसार गुरूवार की सुबह तड़के टेकाड़ी निवासी दो बच्चों के पिता ओम कुमार भलावी घर के पीछे खेतों की तरफ शौच के लिए गए हुए थे। जहां खुले कुंए में गिरने से उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को शख्स का शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब 04 बजे से ओम कुमार गायब थे।