कटंगी: आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी कटेरा में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी,लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की बना
चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इस बीच बालाघाट जिले की कटंगी तहसील क्षेत्र के 14 गांवों के किसानों ने मध्य प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया हुआ है।