चूरू: मिर्गी रोगियों के लिए रतननगर में शिविर का आयोजन, 560 मरीजों को दी गई निशुल्क दवा
Churu, Churu | Jul 1, 2025 चूरू जिला मुख्यालय के निकटवर्ती रतननगर मे मंगलवार सुबह 11 बजे निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर लगाया गया । शिविर मे में 560 मरीजो के इलाज कर पूरे माह की दवाई निःशुल्क वितरित की गई। शिविर के मुख्य न्यूरोफिजिशयन डॉ. आर. के. सुरेका ने बताया कि मिर्गी रोगी को अपने जीवन को स्वस्थ्य बनाने के लिये निम्न बातें अपनानी चाहिये, मिर्गी रोगी को पर्याप्त नींद लेनी चाहिये।