मुरैना नगर: रनछोर पुरा में एक शख़्स को गोली मारने का मामला; पीड़ित परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं आरोपी, SP से की शिकायत
चिंनोनि थाना क्षेत्र के रंछोंर पुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी, जिसे ग्वालियर भर्ती कराया गया है ।वहीं घायल व्यक्ति के परिजनों के अनुसार बताया गया के आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी और फसल काटने की धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर सभी लोग एकत्रित होकर एसपी ऑफिस पहुंचे और आवेदन दिया गया है।