कालपी: कालपी के उदनपुरा में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर की लाखों की चोरी, जेवरात व करीब ₹7 हजार कैश चोरी, इलाके में दहशत
Kalpi, Jalaun | May 4, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उदनपुरा में बीती रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और करीब 7 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह 11 बजे परिजनों ने दरवाजा खोला और सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।