आगर: आगर मालवा में कांग्रेस ने गौरीशंकर सूर्यवंशी को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया
कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम द्वारा प्रदेश भर में जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे आगर मालवा जिले में गौरीशंकर सूर्यवंशी को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।