मेराल: मेराल में कंधों पर मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर निकले युवा, ताशा पार्टी की धुन पर निकला जुलूस
मेराल के पुरानी बाजार स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंडप में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। युवा विकास मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को कंधों पर उठाकर करीब तीन किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। जुलूस पुरानी बाजार से निकलकर बस स्टैंड होते हुए र