हज़ारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, हुरहुरु, कुम्हारटोली व पारनाला में छापेमारी, 370 लीटर शराब जब्त
हजारीबाग जिला में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने को लेकर उत्पाद विभाग ने सदर और बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बजे विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देशन में हुरहुरु, कुम्हारटोली एवं पारनाला क्षेत्र में संचालित अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठियों पर कार्रवाई की गई।