बजाग: भीतर टोला सैटेलाइट प्राथमिक शाला में गांव की बहू बिना किसी पद वेतन जिम्मेदारी के पढ़ा रही बच्चों को,सराहनीय पहल
Bajag, Dindori | Aug 13, 2026 डिंडौरी जिले के बरनई ग्राम पंचायत के भीतर टोला गांव के सैटेलाइट प्राथमिक शाला में गांव की बहू पार्वती बिना किसी पद वेतन या जिम्मेदारी के अनूठी मिशाल पेश करते हुए विद्यालय के शिक्षकों के अनुपस्थिति में बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही है। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह 11:20 पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पार्वती ने बताया कि वह कक्षा बारहवीं तक पढ़ी लिखी हैं ।