पातेपुर: पातेपुर थाना में पदस्थापित दारोगा अखिलेश प्रसाद सिंह ₹15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पातेपुर थाना में पदस्थापित एक दरोगा अखिलेश प्रसाद को निगरानी की टीम ने 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ सोमवार की दोपहर 3 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया। दरोगा एक मारपीट मामले में पीड़ित पक्ष से केस की डायरी लिखने में हेराफेरी करने के बदले 15 हजार रुपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित चंदन कुमार ने निगरानी ब्यूरो पटना में किया था। निगरानी टीम ने पकड़ लिया।