द्वारका: पश्चिमी ज़िले की एंटी नारकोटिक्स पुलिस ने इंद्रपुरी से हेरोइन बेचने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
हेरोइन के पावडर को छोटे छोटे पुड़िया में बेचने वाले 2 आरोपियों को पश्चिमी जिला के एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील और सूरज उर्फ जोनी के रूप में हुई है। यह दोनों ही इंद्रपुरी के जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं। इसके पास से लाखों कीमत की हेरोइन की 50 छोटी पुड़िया बरामद की है।