एकंगरसराय: जनता दरबार में 113 मामलों का मौके पर निपटारा, विधायक रुहेल रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विधायक रुहेल रंजन ने सोमवार को एकंगरसराय और इस्लामपुर में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें और आवेदन लेकर पहुंचे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों स्थानों पर 113 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।