मल्हारगंज: इंदौर ESIC अस्पताल में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर, सांसद शंकर लालवानी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'प्रिवेंटिव हेल्थ केयर' के आह्वान पर आज पूरे देश में श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता देखी जा रही है। इसी कड़ी में आज गुरुवार 2 बजे इंदौर के नंदनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों के लिए एक वृहद 'वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर' का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उन हाथों को सुरक्षित और स्वस्थ रखना है।