आनंदपुरी: भैरवजी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, 11 लोग घायल
आनंदपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम पंचायत भवानपुरा स्थित भैरवजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। चार महिलाओं के हाथ-पैर फ्रैक्चर होने पर उन्हें रेफर किया गया है।