मछलीशहर: इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की हुई मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप मछलीशहर, जौनपुर।जौनपुर जिले के बरईपार क्षेत्र में एक 12 वर्षीय छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, पेट दर्द की शिकायत होने पर बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया था, जहां इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच