पाटन: शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का समापन, दो दिवसीय रहा आयोजन
शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम था। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर बाजगा अतहर ने शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया कि कार्यक्रम मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भोपाल के सहयोग से हुआ जिसमें की छात्र-छात्राओं को पर्यावरण से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। बलराम यादव मुख्य अतिथि रहे।