रामनगर: बुढ़वल में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों में मचा कोहराम
रामनगर थाना अंतर्गत बुढ़वल गांव में आज शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया। परिजनों में कोहराम मच गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।रामनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान सीमा पुत्री उस्मान के रूप में हुई है।