रामनगर: गर्री गांव के पास मोटरसाइकिल सवार युवक की ट्रैक्टर ट्राली से टकराने पर हुई मौत
रामनगर थाना अंतर्गत गर्री गांव के पास बृहस्पतिवार की रात मधवा जलालपुर निवासी आनंद मौर्य पुत्र रामलोचन उम्र करीब 32 वर्ष मोटरसाइकिल से रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद मौर्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रामनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात 10:00 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।