मशरक: नगर पंचायत क्षेत्र में श्मशान और कब्रिस्तान जंगलों व गंदगी से बदहाल, ग्रामीणों ने जताया विरोध
Mashrakh, Saran | Apr 24, 2026 मशरक नगर पंचायत के तख्त टोला रेलवे ढाला के समीप स्थित शमशान घाट और कब्रिस्तान की स्थिति इन दिनों बदहाल है। हालात ऐसे हैं कि यहां हिंदू समुदाय का दाह संस्कार और मुस्लिम समुदाय के लोगों का मिट्टी देना भी लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजें के लगभग स्थानीय लोगों ने विरोध जताया