नवाबगंज: बाराबंकी में रात के अंधेरे में अवैध खनन, माफिया बेखौफ, प्रशासन पर उठे सवाल
बाराबंकी में अवैध मिट्टी खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नवाबगंज तहसील के सफदरगंज क्षेत्र के मक्कापुरवा गांव में देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खुलेआम मिट्टी का खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया बेखौफ होकर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं और रातभर मिट्टी निकालकर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।