टीकमगढ़: रहस्यमय हालात में नीलगाय की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
ग्राम चौबारा में एक नर नीलगाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह जमुनिया मोहल्ला स्थित हैंडपंप के पास ग्रामीणों ने नीलगाय को तड़पते हुए देखा और वन विभाग को सूचना दी। टीम के पहुंचने से पहले ही नीलगाय की मौत हो गई। वन विभाग ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बल्देवगढ़ भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने