खुरई: खाद नहीं मिलने से किसानों ने मंडी गेट बंद कर किया हंगामा, अधिकारियों ने गुरुवार को खाद देने का दिलाया भरोसा
Khurai, Sagar | Oct 8, 2025 बुधवार दोपहर उपज मंडी का गेट बंद कर सैकड़ों किसानों ने जमकर किया हंगामा, हंगामा शाम 5 बजे तक जारी रहा सूचना मिलते ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कृषि अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। दरअसल 12 घंटों से अधिक समय से लाइन में लगे सभी किसानों को खाद नहीं मिला और काउंटर बंद कर दिए गए. जिसके बाद हुआ हंगामा। अधिकारियों ने गुरुवार को खाद देने का आश्वासन दिया.